Quantcast
Channel: DTHNews.com - Latest Updates, Channel Number
Viewing all articles
Browse latest Browse all 237

लॉकडाउन के बीच रामायण ने बनाया एक और रिकॉर्ड - DTHNews

$
0
0
रामायण के दूरदर्शन पर प्रसारण होने के साथ ही इस प्रोग्राम ने टीआरपी मापदंड और नए नए रिकॉर्ड बनाये है। रामायण के दूरदर्शन पर दुबारा प्रसारण होने के बाद अब दूरदर्शन देश के नंबर एक चैनल बन गया है। ये बात तो आपको हम पहले ही बता चुके है। लेकिन अब रामायण धारावाहिक ने एक और रिकॉर्ड कायम किया है। 

नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार रामायण प्रोग्राम पूरी दुनियाँ में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला प्रोग्राम बन गया है। रामायण का 16 अप्रैल को प्रसारित एपिसोड को सबसे ज्यादा लोगो ने देखा, जिसे भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाँ के अलग अलग हिस्सों में भी देखा गया। जिससे यह 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है। 

Ramayana Highest Viewed Program, World Record, Most Viewed Program, Television News, Indian Television


रामायण धारावाहिक की तीसरी सबसे बड़ी बात यह है की यह साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी में ये प्रोग्राम टॉप पर है। इस बात को प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्विटर के माध्यम से बताया था 

रामायण धारावाहिक का प्रसारण जब पहली बार दूदर्शन पर हुआ था तब ही बहुत से रिकॉर्ड टूटे थे और जब दुबारा Ramayana का Telecast हो रहा है तब भी यह प्रोग्राम दुनियां में रिकॉर्ड बनाने में लगा है। 

इससे पता चलता है की लोग भारतीय संस्कृति को कितना पसंद करते है। मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम के जीवन के बहुमूल्य आदर्श आज पूरी दुनियां भी देख और सुन रही है। 

Ramayana program makes World Record


कुछ लोग सोशल मीडिया के द्वारा दूरदर्शन से प्रार्थना कर रहे है की रामायण का प्रसारण कभी न रोका जाए। क्युकी ये भारत की संस्कृति और शिष्टाचार है। इसलिए हो सकता है की दूरदर्शन अब इस धारावाहिक को अपने नए टीवी चैनल DD Retroपर कभी बंद न करे। 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 237

Trending Articles